नवांशहर : 500 से लेकर 2 हजार रुपए में परोसते थे लड़कियां - Digital News | Digital Marketing | Digital Solutions | Digital Marketing News

Breaking News

Post Top Ad

Saturday, 28 July 2018

नवांशहर : 500 से लेकर 2 हजार रुपए में परोसते थे लड़कियां

जिस्मफरोशी का धंधा चलाने वालों का पुलिस ने किया पर्दा फाश 

Nawanshaher Sex Racket


नवांशहर : नवांशहर के रिहाईशी क्षेत्र में एक कोठी से जिस्मफरोशी का धंधा बड़े जोर शोर से एक दम्पति के दवारा चलाया जा रहा था. इसके अतिरिक्त जिस्मफरोशी के धंधे के लिए अलग अलग राज्यों तथा जिलों से लड़कियों को धंधे के लिए बुलाया जाता था । 

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सहिबाज सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस गशत दौरान बंगा रोड पर स्थित रेलवे फाटक के नजदीक मौजूद थी कि पुलिस के एक मुखबिर ने खास सूचना दी कि नवांशहर के गुरु तेग बहादर नगर में अपनी रिहाईशी कोठी में सतविन्दर सिंह पुत्र नरंजन सिंह तथा उसकी पत्नी मनजीत कौर उर्फ मिनू जिस्मफरोशी का धंधा करते है। 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर विशेष की सूचना पर पता चला कि उक्त दम्पति इसी धंधे से अपना घर चलाते थे, और उनका कोई काम नहीं था. इंस्पैक्टर सहिबाज ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नकली ग्राहक बना कर उक्त चकले पर भेजा था जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस महिला कर्मचारियों के साथ कोठी पर रेड करके चकला चलाने वाले दम्पति सतविन्दर सिंह तथा मनजीत कौर के अतिरिक्त रानी देवी लुधियाना, नैना निवासी लुधियाना, परमजीत कौर निवासी अमृतसर, बलविन्दर कौर निवासी तरनतारन तथा लालफककिमी उर्फ लूसी निवासी मिजोरम राज्य को गिरफ्तार किया गया है। 

इंस्पैक्टर सहिबाज ने बताया कि हासिल जानकारी के अनुसार उक्त दम्पति उक्त लडकियों को बुला कर विभिन्न ग्राहकों को 500 से लेकर 2 हजार रुपए तक प्राप्त करके परोसते थे जिसमें से आधी राशि उक्त लड़की को दी जाती थी। इंस्पैक्टर सहिबाज ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ 3,4,5 इम्मोरल ट्रैफिक प्रीवैंशन एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।   

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad