FACEBOOK चलाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर, जरूर पढ़ें !

फेसबुक अपने यूजर्स को एक और नयी सुविधा देने जा रहा है। जिस से आने वाले दिनों में सीधे फेसबुक एप का इस्तेमाल करते हुए खाना ऑर्डर करना संभव हो जायेगा
ऑर्डर के लिए यूजर को किसी रेस्टोरेंट के एप या वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा। फेसबुक ने पिछले साल अक्टूबर में इस दिशा में कदम उठाते हुए डिलीवरी डॉट कॉम और स्लाइस से गठजोड़ किया था।

इसी गठजोड़ के जरिये यूजर को खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। सब को पता ही है कि फेसबुक बहुत तेजी से बढ़ती हुई सोशल साइट है। इस पर हर महीने करीब दो अरब एक्टिव यूजर रहते हैं।
दुनिया के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वाट्सएप मैसेंजर, इंस्टाग्राम भी फेसबुक के ही अधीन हैं। ऐसे में यह नई सुविधा फेसबुक के एक्टिव यूजर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
अभी यह सुविधा अमेरिका में कुछ सीमित लोगों को ही मिलेगी। भविष्य में इसका विस्तार किए जाने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment